खेल

वनडे मैच की जीत के हीरो बने धोनी, ज्यादा रनों की सूची में अजहर को किया पीछे

dhoni वनडे मैच की जीत के हीरो बने धोनी, ज्यादा रनों की सूची में अजहर को किया पीछे

नई दिल्ली। एंटिगा में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मैच में भारत की जीत के हीरो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। धोनी ने 78 रनों की शानदार पारी खेलने के बदौलत अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की। 78 रनों की पारी के बाद धोनी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। धोनी पहले से ही अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। धोनी के लिए कहा जाता है कि जब वो एक बार अपना बल्ला चलाना शुरू कर देते हैं तो फिर उनको कोई नहीं हटा सकता।

dhoni वनडे मैच की जीत के हीरो बने धोनी, ज्यादा रनों की सूची में अजहर को किया पीछे

बता दें कि ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी अब वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अजहर से आगे निकल गए हैं। वह अब इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अजहर ने 334 वनडे मैचों की 308 पारियों में 9378 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 36.92 रहा। वहीं धोनी ने अभी तक 294 वनडे मैचों की 254 पारियों में 51.31 की औसत से 9442 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 89.14 है। धोनी अब सचिन तेंडुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11221) और राहुल द्रविड़ (10768) से पीछे हैं। अभी तक धोनी सचिंन और द्रविड़ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धोनी को और मेहनत करने की जरूरत है।

इतना ही नहीं वह वनडे में कुल 70 बार नॉट आउट रहे हैं। इस मामले में वह अब केवल साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पॉलक और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास से ही पीछे हैं। दोनों वनडे इंटरनैशनल में 72 बार नॉट आउट रहे हैं। इन दोनों का मुकाबला करने में धोनी अभी भी पीछे हैं। क्योंकि  ये दोनों अब तक 72 बार नॉट आउट हुए हैं। इसलिए धोनी इन दोनों से पीछे हैं।

Related posts

टी-20 क्रिकेट में मिताली राज का शानदार प्रदर्शन, विराट,रोहित व रैना भी नहीं कर सके ऐसा प्रदर्शन

mahesh yadav

दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, पीएम समेत कई लोगों ने जताया दुख

pratiyush chaubey

वनडे में भारत की शर्मनाक हार,ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया

Rahul