हरदोई। हरदोई जनपद में चल रहे डग्गामार वाहनों पर बुधवार को परिवहन विभाग का डंडा जमकर चला। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जनपद के कस्बो से अवैध रूप से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर बसों को भी सीज किया।
एआरटीओ प्रवर्तन अशोक कुमार मिश्रा ने बताया की जनपद में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उस क्रम में करीब आधा दर्जन वाहनों को सीज किया गया है। पीटीओ रवि त्यागी ने बताया की जनपद के कस्बो से ग्रामीणों को दिल्ली की शेयर कराने वाली डबल डेकर बसे जो राजस्व को लाखो का चूना लगाकर चलती थी उन सभी बसों को सीज किया गया है। वही परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में अवैध बस संचालकों में हड़कंप मच गया है।