देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का मिजाज अचानक ही बदल गया है। मौसम में एक बार फिर नमी छाई हुई है। ठंड़ी हवाओं के साथ मस्तं फुहारें पूरे माहौल को सुहाना बना चुकी हैं। लेकिन सूबे में कही धूप तो कही बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही राजधानी में हल्की फुहारों के साथ बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कहीं-कहीं विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जनपदों में गरज के साथ हल्की वर्षा संभावना है। हालाकि सुबह से ही राजधानी दून में बारिश हो रही है। इसके पहले भी सूबे के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अपना निर्देश जारी किया था।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार को आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी के बीच तेज धूप निखरी रही, लेकिन हवा में ठंडक के चलते गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज सुबह से बारिश हो रहीं, मौसम सुहावना हो गया है।