देश

कई मासूमों से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi police कई मासूमों से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बलात्कार का यह आरोपी पिछले दो सालों से नाबालिग बच्चियों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Delhi police कई मासूमों से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी का नाम सुनील रस्तोगी (38) है। पुलिस पुछताछ में सुनील ने कबूल किया कि उसने दिल्ली-एनसीआर में कई बच्चियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खासकर स्कूली लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने मीडिया से बताया कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

दरअसल स्कूल से घर लौट रही लड़कियों की ताक में बैठा आरोपी मौका पाकर उनसे कहता था कि उनके पापा उन्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। मासूम लड़कियां बगैर कुछ सोचे-समझे सुनील के साथ चल देती थीं और फिर किसी सुनसान जगह पर आरोपी उनके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेपिस्ट कई साल पहले न्यू अशोक नगर इलाके में एक टेलर शॉप पर सिलाई का काम करता था। वर्तमान में सुनील गाजियाबाद की एक दुकान में टेलरिंग का काम कर रहा था।

Related posts

वृंदावन में दिखे तेज प्रताप यादव, कहा- जिंदगी जीने दो भाई, हस्तक्षेप न करें

mahesh yadav

देहरादून में योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, योग बीमारियों को दूर करने में करता है मदद

mohini kushwaha

मुसलमानों के हक में फैसला होने के बाद भी हिंदुओं को दे दें जमीन: मौलाना कल्बे सादिक

Rani Naqvi