देश

दिल्ली निगम चुनावः कांग्रेस ने किया 208 सीटें जीतने दावा

congress 1 दिल्ली निगम चुनावः कांग्रेस ने किया 208 सीटें जीतने दावा

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने आंतरिक सर्वे के आधार पर दावा किया है कि कांग्रेस निगम की 272 वार्डों में से 208 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 39 केन्द्रीय नेताओं ने उम्मीदवारों के लिए निगम चुनाव में प्रचार किया।

congress 1 दिल्ली निगम चुनावः कांग्रेस ने किया 208 सीटें जीतने दावा

अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने 52000 के सेम्पल सर्वे के साथ क्यूचनियर बना कर यह सर्वे किया है। उन्होंने कहा कि प्रचार खत्म होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी 13000 बूथों पर ध्यान देगी तथा घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेगी।

माकन ने कहा भाजपा की हालत तो इतनी खराब है कि वे पहले कह रहे थे कि अपने 5 मुख्यमंत्रियों को निगम चुनाव में प्रचार के लिए उतारेंगे परंतु खस्ता हालत देखने के बाद न तो भाजपा के मुख्यमंत्री दिल्ली में आए और यहां तक कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को भी स्थगित करना पड़ा। माकन ने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारको स्मृति ईरानी तथा उमा भारती की सभाओं में लोग नही थे और कुर्सियां खाली पड़ी थी।

माकन ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी की कमजोरी व बौखलाहट का पता इस बात से लग जाता है कि भाजपा के 21 बागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है जबकि आम आदमी पार्टी को 6-6 बार अपने उम्मीदवार बदलने पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति निगम में चुनाव में बहुत अच्छी है जिसका प्रदर्शन राजौरी गार्डन चुनाव में साफ दिखाई दिया, क्योंकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत जो 9 प्रतिशत था वह बढ़कर 33 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव के परिणाम कांग्रेस की वापसी को साथ दर्शाएंगे।

Related posts

बीजेपी के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने मुसलमानों को टिकट देने से किया इंकार, जानें ओवैसी ने कैसे की टिप्पणी की निंदा

Trinath Mishra

मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष कटारे का निधन

Rahul srivastava

सामाजिक बदलाव को प्रेरित करने के लिए कविता बन सकती है महत्वपूर्ण हथियार

Trinath Mishra