बिहार

मानहानि के मुकदमे में फंसी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’

HALF GIRLFRIEND मानहानि के मुकदमे में फंसी 'हाफ गर्लफ्रेंड'

पटना। मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड अगले महीने 19 मई को रिलीज होने वाली है लेकिन इस फिल्म में रिलीज से पहले की अड़ंगा लग गया है। इस फिल्म पर बक्सर जिले के डुमरांव महाराज ने 3 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज किया है।

HALF GIRLFRIEND मानहानि के मुकदमे में फंसी 'हाफ गर्लफ्रेंड'

फिलहाल ये केस दिल्ली जिला कोर्ट में चल रहा है और इसकी अगली सुनवाई मई में होने वाली है। इस विवाद के बारे में डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह ने चेतन भगत पर राज परिवार की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है।

शिवांग विजय सिंह ने कहा कि चेतन के नॉवेल में हमारे परिवार के बारे में गलत बातें लिखी है इससे समाज में गलत मैसेज गया है। इन्होंने मेरे परिवार को शराबी बताया है ये सरासर गलत है कि हम लोगों को अंग्रेजी पढ़ने और बोलने नहीं आती है। मेरा परिवार राजपूत के बदले ब्राह्मण जाति का बताया गया है।

एकता कपूर और उनकी बालाजी कंपनी की ये आखिरी फिल्म बताई जा रही है। चेतन भगत के इसी नाम से बने नॉवेल पर ये फिल्म बनी है। चेतन भगत के नॉवेल पर बॉलीवुड में अब तक थ्री इडियटस, टू स्टेट्स और काय पो चे फिल्में बन चुकी हैं। चेतन भगत लेखक होने के साथ-साथ हाफ गर्लफ्रेंड में प्रोडक्शन पार्टनर भी हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में है।

Related posts

दुष्कर्म की वारदात के बाद युवती के शव को नहर में फेंका

Arun Prakash

जेदयू ने किया लालू की तरफदारी को लेकर शिवानंद पर पलटवार

Rani Naqvi

ठेकेदार बंधुओं के घर आईटी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, बीती रात हुई थी 50 लाख कैश की बरामदगी

Trinath Mishra