मनोरंजन

जानिए कहाँ और कैसे दीवाली मनाएंगी दीपिका

deepika जानिए कहाँ और कैसे दीवाली मनाएंगी दीपिका

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए बेंगलुरू जाएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा अखास होता है। दीपिका ने बताया,”दिवाली रोशनी और खुशी का त्योहार है और हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने ‘पद्मावत’ की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है।” बॅालीवुड में कोई गॅाडफादर ना होने के बावजूद दीपिका ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

deepika

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका के परिवार के लोगों के नाम रोशनी से ही संबंधित हैं। पिता का नाम प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीशा। इसके अलावा, दीपिका के नाम का अर्थ भी रोशनी ही है। दिवाली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाई देंगी। इससे पहले वह ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। ‘पद्मावत’ में अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Related posts

राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का गाना हुआ रिलीज

mohini kushwaha

प्रकाश ने किया हासन के बयान का समर्थन,कहा-धर्म के आधार पर डर पैदा करना आतंकवाद

Breaking News

साजिद खान को लेकर बिपाशा ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोली सेट पर भद्दे मजाक करते थे

Rani Naqvi