मनोरंजन

विवादों से रहा है दीपिका का पूराना नाता, क्लीवेज से लेकर रिश्तों पर भी हुआ विवाद

padukone विवादों से रहा है दीपिका का पूराना नाता, क्लीवेज से लेकर रिश्तों पर भी हुआ विवाद

नई दिल्ली। बॉलीवुड की शांति गर्ल दीपिका ने कल श्रीलंका में अपना जन्मदिन मनाया। उनके रणवीर सिंह के साथ सगाई की भी खबरें आ रहीं है। दीपिका अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में है। आज उनकी फिल्म पद्मावती भले ही विवाद में फंसी हो, लेकिन जब भी इसका रास्ता साफ होगा वो सुपरहिट होगी। दीपिका आज शोहरत की बुलंदियों पर हैं, लेकिन विवादों से उनका नाता पूराना रहा।

 

padukone विवादों से रहा है दीपिका का पूराना नाता, क्लीवेज से लेकर रिश्तों पर भी हुआ विवाद

दीपिका भले हीं विवादों में फंसी रहीं हो, लेकिन एक मजबूत महिला के तौर पर उन्होंने सारे विवादों का डटकर सामना किया। 2014 में एक अखबार ने दीपिका के क्लीवेज को लेकर कमेंट कर दिया था। इस पर दीपिका ने ट्वीट कर लिखा था हां मैं एक महिला हूं, मेरे पास ब्रेस्ट है और क्लीवेज भी आपको कोई दिक्कत है? दीपिका अपनी बातों और रिश्तों को लेकर भी बोल्ड रहीं हैं।

दीपिका का रणबीर कपूर के साथ अफेयर था। हालांकि दोनों ने साफ तौर पर इसे कभी सबके सामने नहीं रखा, लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता था। दीपिका रणबीर को लेकर सिरियस दिखती थीं, फिर किसी कारण दोनों अलग हो गए। उनके अलग होने के बाद करण के शो में दीपिका ने रणबीर कपूर को कॉन्डोम देने की बात की कही थी।इस बात पर बहुत विवाद हुआ था और रणबीर को सफाई भी देनी पड़ी थी।

दीपिका ने अपनी कमजोरियों को कभी छिपाया भी नहीं। एक शो में उन्होंने इस बात को कबूला था कि वो डिप्रेशन में चली गईं थीं। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने हार नहीं मानी और इसके खिलाफ लड़ी और खुद को उभारा। इस फेज के बाद दीपिका ने धमाकेदार हिट्स दीं और आज उनकी नाम सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

Related posts

दक्षिण सुपरस्टार विजय, अजित और धनुष के बारे में सबकुछ बता सकते हैं शाहरुख खान

Trinath Mishra

लंबे समय के बाद नजर आयीं शहनाज गिल, देखें दिलजीत दोसांझ के साथ मस्ती भरा वीडियो

Kalpana Chauhan

कमल हासन चोटिल, अस्पताल में भर्ती

bharatkhabar