लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर समाजवादी पार्टी में घमासान का दौर चल रहा है वहीं प्रशानिक फेरबदल भी चरम पर है। इसी क्रम में शनिवार को 7 और आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें शिवपाल सिंह यादव के करीबी और यूपी के पूर्व मुख्यसचिव रहें दीपक सिंघल को एनसीआर गाजियाबाद का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
दीपक सिंघल को कमिश्नर एनसीआर गाजियाबाद की जिम्मेदारी।
अशोक कुमार को सचिव राष्ट्रीय एकीकरण नियुक्त किया गया।
राकेश कुमार नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसएस मिश्रा राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
अशोक श्रीवास्तव को एसीईओ नोएडा अथॉरिटी बनाया गया है।
गाजियाबाद के पूर्व डीएम विमल शर्मा को अब ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।