नई दिल्ली। बीते दिनों मुंबई के क्राइम ब्रॉन्च के हथ्थेचढ़ा अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के भाई से पुलिस और सुरक्षा एजेन्सियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। इस पूछताछ में दाउद के भाई इकबाल कास्कर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि दाउद और उसका परिवार पाकिस्तान के कंराची शहर में क्लिफ्टन इलाके में रह रहा है। दाउद का घर इस इलाके में एक दरगाह के पास है। इसके साथ ही उसने बताया है कि बीते दिनों उसकी बात भी दाउद से 4 बार हुई है। इकबाल की माने तो पाकिस्तान की सरकार और आईएसआई दाउद और उसके परिवार को भारतीय सरकार और सुरक्षा एजेन्सियों से बचाने के लिए हर सुविधा मुहैया कराती है।
इसके साथ ही उसने खुलासा करते हुए कहा है कि इस दौरान कई बार भारत में स्थित स्थानीय अवैध एक्सचेंजों की मदद से दाउद से वह बात करता था। इनमें से कई एक्सचेंजों को यहां की सुरक्षा एजेन्सियों ने ट्रेस भी किया था। इसके साथ ही उसने खुलासा करते हुए कहा कि बीते साथ 2016 में दाउद की पत्नी भारत मजहबी अपने पिता से मिलने मुंबई भी आई हुई थी। वह 15 दिनों तक भारत में रहीं इसके बाद वह वापस चली गईं। लेकिन भारतीय सरकार और उसकी सुरक्षा एजेन्सियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। अब इकबाल के खुलासे के बाद विपक्ष सरकार की नाकामी को लेकर निशाना साधने में लगा हुआ है।
इकबाल कास्कर को बीते दिनों मुंबई क्राइम ब्रॉन्च ने एक पुराने उगाही के मामले में गिरफ्तार किया है। उसकी तलाश पुलिस को काफी लम्बे समय से थी लेकिन वह इस शिकायत के बाद से फरार चल रहा था। साल 2016 में उसने ठाणे में एक बिल्डर को फोन कर फ्लैटों के लिए हफ्ता मांगा था। जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इकबाल ने दाउद के साथ अपने चल रहे संबंधों को स्वीकार करते हुए बताया है कि पाकिस्तान में दाउद के पास 4 मकान हैं। इसके साथ ही उसने खुलासा करते हुए कहा कि दाउद और उसके परिवार का लगातार दुबई आना-जाना लगा रहता है। लेकिन पाकिस्तान की सरकार की तरह से पुख्ता इंतजाम होने के कारण इसका पता सुरक्षा एजेन्सियों को नहीं लग पता है।