मनोरंजन

अर्जुन ने अपनी ही फिल्म को कहा प्रेशर कुकर, जाने डैडी का रिव्यू

arjun rampal dady

नई दिल्ली। रिलीज होने से पहले अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी ने काफी सुर्खियां बटोरी। फिल्म में अर्जुन के रोल को देख हर कोई उनके किरदार की तारीफ कर रहा है। फिल्म में अर्जुन ने अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन आशिम अहलुवालिया ने किया है। आशिम ने कई शॉट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म डैडी की कहानी मुंबई के दगड़ी चॉल में रहने वाले मशहूर गैंगस्टार और पॉलिटिशयन अरूण गवली पर आधारित है। इससे पहले आशिम ने साल 2006 में फिल्म जॉन एंड जेन का निर्देशन किया था। फिल्म को अर्जुन रामपाल और आशिम ने मिलकर बनाई है। दोनों ही इस फिल्म में को एक्टर के रूप में नजर आएं हैं।

arjun rampal dady
arjun rampal dady

बता दें कि फिल्म की कहानी मुंबई के एक चॉल से शुरू होती है। जहां सभी गवली को डैडी के नाम से जानते हैं। इस फिल्म के लिए गवली परोल लेकर जेल से आए थे। फिल्म के लिए अर्जुन ने उनके साथ अच्छा वक्त बिताया था। जब अर्जुन ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई तो उनको इसकी कहानी पसंद आई। लेकिन अरूण ये नहीं चहाते थे कि उन्हें फिल्म में एक हीरो की तरह पेश किया जाए। वो चहाते थे कि वो जैसे हैं उन्हें फिल्म में भी बिल्कुल वैसा ही दिखाया जाए। फिल्म की कहानी तो अच्छी है लेकिन फिल्म को दिखाने का तरीका थोड़ा कंनफ्यूज कर देने वाला है। फिल्म की स्क्रीनप्ले पर थोड़ा काम और किया जाता तो फिल्म में जान आ जाती। फिल्म 100 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। अब फिल्म को लेकर ये देखना होगा कि विकेंड पर ये कितनी कमाई कर पाएगी।

Related posts

‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ के जरिए सिनेमा में एंट्री करेंगी सुहाना खान

bharatkhabar

विशाल ददलानी के समर्थन में उतरीं फराह

bharatkhabar

तैमूर अली खान बनेगें क्रिकेटर-मम्मी करीना ने बताया

mohini kushwaha