September 8, 2024 6:04 am
Breaking News देश मनोरंजन

ट्विटर यूजर ने फिल्म के किरदार राज मल्होत्रा की आलोचना, जानें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिट्वीट कर क्या लिखा

828615c9 317b 4698 93e8 2e231e3d60b7 ट्विटर यूजर ने फिल्म के किरदार राज मल्होत्रा की आलोचना, जानें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिट्वीट कर क्या लिखा

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री में इस समय माहौल काफी गर्म चल रहा है। एक्टर आए दिन एक-दूसरे के ट्वीट का मजाक उड़ाते हैं। यह कोई नई बात नहीं यह पहले से होता आ रहा है। ऐसा ही कल बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने किया। उन्होंने एक ट्विटर यूजर्स को रि-ट्वीट कर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरूख खान के किरदार राज मल्होत्रा की आलोचना की है। जिसके बाद आज कुछ देर पहले स्वरा भास्कर ने सफाई भी दी।

बता दें कि शाहरूख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो गए। जिसको लेकर फैंस ने खुशी जाहिर की है। एक्टर और एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं। साथ ही अपने फैंस का भी आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शारूख खान के किरदार राज मल्होत्रा की आलोचना की है। इसके पीछे का कारण एक ट्विटर यूजर है। जिसने सवाल उठाया था कि फिल्म में राज मल्होत्रा यानि शारूख खान का व्यवहार समस्याजनक था। यूजर ने लिखा कि राज ने सिमरन को झूठ बोला कि वह उसके साथ रेप करेगा, इसे मजाक के तौर पर लिया गया। पब्लिक में उसके कपड़े फाड़े। डांस के लिए जबरदस्ती करना और इस दौरान उसकी खुली पीठ को महसूस कर घूरना। आगे यूजर ने लिखा कि महिलाएं ऐसे ढोगी को क्यों पसंद करती हैं।

जब यह ट्वीट एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने देखा तो उनसे बिना रिट्वीट किए एक पल भी नहीं रहा गया। जिसके बाद उन्होंने लिखा कि उस लड़के को ढूढिए जो आपको उस तरह देखता है, राज सिमरन को देखता है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने आगे डीएलजे 25 लिख दिया। कुछ फैंस शाहरूख खान को तो कुछ स्वरा भास्कर का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि आज एक्ट्रेस ने अपनी सफाई में लिखा कि ट्विटर पर एक अच्छी बहस नहीं कर सकते हैं। मैं शाहरूख खान और डीएलजे से प्यार कर सकती हूं। क्या हम इसे सदाबहार फिल्म कह सकते हैं।

Related posts

CBI के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा की बहाली को लेकर आज कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

mahesh yadav

पंजाब के बाद पीएम मोदी आज करेंगे गोवा का रुख

shipra saxena

अब दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाने की तैयारी

bharatkhabar