खेल

भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से हराकर हासिल की शानदार जीत

cricket, india, sri lanka, run, lead, series, match, Gaul test

गॉल। भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच के चौथे ही दिन 304 रनों से हरा दिया। भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 550 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 76.5 ऑवरों में 245 रनों पर सिमट गई। वास्तव में दूसरी पारी में श्रीलंका के 8 विकेट ही हुए और गुणरत्ने तथा कप्तान रंगना हैराथ चोट के चलते बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। इससे पहले सुबह भारत ने विराट कोहली के शतक की मदद से दूसरी पारी 3 विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित की थी। भारत ने श्रीलंका के सामने 550 रनों का लक्ष्य रखा था।

cricket, india, sri lanka, run, lead, series, match, Gaul test
india

बता दें कि मैच के शुरूआत में ही श्रीलंका को भारत को हाथों 29 रन बनाकर पहले विकेट का झटका झेलना पड़ा था। मोहम्मद शमी ने उपुल थरंगा (10) को बोल्ड कर श्रीलंका को पहला झटका दिया था। इससे दो गेंद पहले ही शमी की गेंद पर थरंगा का विराट कोहली ने दूसरी स्लिप में कैच छोड़ दिया था, लेकिन थरंगा इस जीवनदान का कोई फायदा नहीं उठा सके। इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 239 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत की कुल बढ़त 549 रनों की हुई।

वही श्रीलंका को जीत के लिए चौथी पारी में 550 रनों का लक्ष्य मिला था, जबकि उसके पास केवल 10 बल्लेबाज हैं। असेला गुणारत्ने अंगूठे की चोट के कारण इस मैच के साथ ही पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वहीं इससे पहले, तेजी से खेलते विराट कोहली ने दूसरे दिन की शुरुआत में ही अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक पूरा कर लिया। कोहली और रहाणे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। कोहली 103 और रहाणे 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय पारी की तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंतिम 10 ओवरों में भारत ने 64 रन बनाए।

साथ ही श्रीलंका को दूसरी पारी में पहली सफलता दिलरुवान परेरा ने दिलाई। उन्होंने पिछली पारी के शतकवीर शिखर धवन (14) को डी सिल्वा (अतिरिक्त खिलाड़ी) के हाथों कैच करवाया। दूसरे विकेट के रूप में पिछली पारी के शतकवीर पुजारा (15) लाहिरू कुमारा का शिकार बने। गुणाथिलाका ने उनका शानदार कैच लिया। तीसरे दिन खेल खत्म होने के आखिरी क्षण में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिनव मुकुंद एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अभिवन ने 81 रन की शानदार पारी खेली और शतक लगाने से चूक गए। विराट और उन्होंने धवन और पुजारा के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया को संभाला।

Related posts

रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे नडाल

bharatkhabar

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के खेल का मुरीद था हिटलर, लेकिन ठुकरा दिया था तानाशाह का ऑफर

Rahul

वीवीएस लक्ष्मण को मिली नई जिम्मेदारी, एनसीए के बने हेड, कई चीज़ों से छूटा नाता

Rahul