गुजरात। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद को यूनेस्को के जरिए पहला विश्व विरासत शहर घोषित किया गया है। इसके लिए सीएम विजय रुपाणी को यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने प्रमाण पत्र सौंप दिया है। विश्व विरासत शहर का दर्जा देने के लिए अहमदाबाद का इतिहास काफी अहम है।
15वीं सदी में सुल्तान अहमद शाह द्वारा बनाया गया किलेबंद शहर को साबरमती नहर के समीप बनाया गया था। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि अहमदाबाद को विश्व विरासत शहर का दर्जा मिलने गुजरात के लोगों के लिए गौरव की बात है। सीएम ने कहा है कि जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने इसका सपना देखा था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अहमदाबाद को विश्व विरासत शहर की मान्यता मिलने का पीएम मोदी का सपना अब सच हो गया है। आपको बता दें कि यह शहर छठी सदी से अभी तक गुजरात की राजधानी के रूप में है। शहर में कई सारे किले, किलेबंद शहर की दीवारें तथा कई सारी मस्जिदें हैं।