लखनऊ। आज भी अगर आप भारत माता को बेड़ियों में जकड़ा देखें तो क्या कहेंगे, दरअसल हम बात इलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा स्वतंत्रता दिवस के पहले एक पोस्टर पर नारेबाजी कर रहा है। इस पोस्टर में भारत माता जंजीरों में जकड़ी दिखाई दे रही है। वहीं योगी आदित्यनाथ को यूपी के भगत सिंह के अवतार के रूप में दिखाया गया है।
पोस्टर में योगी आदित्यनाथ के नीचे लिखा गया है प्रदेश में गुंडाराज खत्म होगा और मुसलमानों का मान-सम्मान सुरक्षित रहेगा। योगी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश के विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की बात बी लिखी गई है। पोस्टर के बीच में भारत माता को जंजीरों में जकड़ा दिखाया गया है। जंजीर की सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब खान और आप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास दिखाई जा रही है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद का कहना है कि सांसद योगी आदित्यनाथ जब मुख्यमंत्री बनेंगे तो प्रदेश ऐसी सांप्रदायिक ताकतों से मुक्त हो जाएगा। मुसलमान रहेंगे और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लगातार पोस्टरवार कर सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के पक्ष में एक माहौल बनाने की कोशिश तो की ही गई हैष लेकिन, अब देखना यह है कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व इस पर क्या फैसला लेता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा फ़िलहाल यूपी में पोस्टरवार जारी है।
(अकील सिद्दीकी संवाददाता, लखनऊ)