उत्तराखंड

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जबाब में कांग्रेस निकालेगी विकास संकल्प यात्रा

Income Tax raid on Congress Aanjana several places भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जबाब में कांग्रेस निकालेगी विकास संकल्प यात्रा

देहरादून। सूबे में राजनैतिक पारा काफी गरम है एक तरफ भाजपा सत्ता में परिवर्तन के नारे केसाथ परिवर्तन यात्रा को लेकर कमर कस रही है। तो वहीं सत्ताधारी कांग्रेस अपनी वापसी के लिए लामबंद तरीके से भाजपा से लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी तैयारियों के बीच दोनों पार्टियों के नेताओं में लगातार जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है।

Kishor Upadhyay

उत्तराखंड कांग्रेस के मुखिया किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए। केन्द्र सरकार की नीतियों पर भाजपा को आड़े हाथों लिय़ा । किशोर ने कहा कि पीएम मोदी का राज्य को लेकर दोयम व्यवहार रहा है। सूबे को जरूरत के हिसाब से विकास के लिए मांग पर पैसा नहीं मिले है। कांग्रेस शासनकाल में लगातार जिलों के विकास मद में 90 फीसदी अनुदान आता था पर मोदी सरकार ने अनुदान बंद कर सूबे की जनता के साथ धोखा किया है।

मोदी सरकार केवल धर्म और सर्जिकल स्ट्राइक को प्रचारित कर चुनाव जीतने का मंसूबा बना रही है। लेकिन विकास के पथ पर कोी बात नहीं धरातल पर उतार पाई है। पहाड़ की जनता अपना विकास केवल कांग्रेस सरकार के साथ देख रही है। इस बार भी कांग्रेस को जनता का साथ और सहयोग मिलेगा। इसके लिए हमने अब जनता के बीच जाकर अपने किए कार्यों की रिपोर्ट देने के कार्यक्रम को तय किया है जिसका आगाजट सतत विकास संकल्प यात्रा के तौर पर 19 नवम्बर से होगा जो 70 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई, 9 दिसम्बर को देहरादून में समाप्त होगी जहा राहुलगांधी इसे सम्बोधित करेंगे।

Related posts

प्रकाश पांडेय की मौत से बढ़ी सरकार की मुश्किलें: यशपाल आर्या

Rani Naqvi

मुख्य सचिव ने भारत सरकार की आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा की

Rani Naqvi

यातायात को सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक

piyush shukla