देश उत्तराखंड राज्य

कांग्रेस उठाएगी सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज

rahul कांग्रेस उठाएगी सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज

देहरादून। प्रदेश में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते बढ़ रहे आत्महत्याओं के मामलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आवाज उठाएगी। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश खेत, मजदूर किसान कांग्रेस द्वारा आगामी 6 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

rahul कांग्रेस उठाएगी सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के म​कसद से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा की किसान विरोधी केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ प्रस्तावित धरने की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में प्रदेश में किसानों द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्याओं, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान तथा किसानों की ऋण माफी सहित किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों व उदासीन रवैय्ये पर चिंता प्रकट की गई। सरकार द्वारा किसानों के प्रति उदासीन रवैया रखने के विरोध में कांग्रेस पार्टी आंदोलन की रणनीति भी तैयार करेगी।

बैठक में प्रदेश खेत, मजदूर किसान कांगेस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह, प्रदेश सचिव गिरीश चंद्र पुनेड़ा, नवीन पयाल, भरत शर्मा, महेश प्रताप राणा, मानवेन्द्र सिंह, पूरन सिंह रावत, मनोज कुमार, राजेश शर्मा, लेखराज अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा, वीरेश थापली, राजीव चौधरी, अश्वनी बहुगुणा, हिमांशु रमोला सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Related posts

20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, नई संसद में होने की है संभावना

Rahul

स्वदेशी तकनीक से निर्मित अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण सफलता पूर्वक हुआ

shipra saxena

Paytm CEO: 27 की उम्र में कमाते थे महज 10,000, आज है अरबों के मालिक

Neetu Rajbhar