Breaking News featured राजस्थान राज्य

मीडिया वाले बना देते हैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सीएम, हवा में उड़ने लगता है: गहलोत

gehlot 660 042013103243 102317111813 मीडिया वाले बना देते हैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सीएम, हवा में उड़ने लगता है: गहलोत

सीकर। मीडिया द्वारा राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट को कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार को रूप में दर्शाने को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाराजगी जाहिर की है। उनकी इस नारजगी से राजस्थान में कांग्रेस के टूटने की खबरे भी सामने आ रही है। दरअसल सीकर में अशोक गललोत से पूछा गया था कि क्या वो सचिन पायलट को राज्य के भावी सीएम प्रत्याशी के रूप में देखते हैं। इसी का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि कुछ मीडिया वाले कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष के दोस्त बन जाते हैं और बेचारे को भावी सीएम के रूप में दर्शाने लगते हैं। फिर वो उसी हवा में चलता रहता, जिसका सीधा असर पार्टी की साख पर पड़ता है। gehlot 660 042013103243 102317111813 मीडिया वाले बना देते हैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सीएम, हवा में उड़ने लगता है: गहलोत

गहलोत ने कहा कि इस समय हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि हम सब मिलकर कैसे कांग्रेस को मजबूत करें। हमें जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करना चाहिए। जनता के बीच जाना चाहिए तब जनता मानेगी कि कांग्रेस भी एक विकल्प है और इसके लिए हमे आज से ही काम शुरू करना होगा। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं दो बार एआईसीसी का महामंत्री बना हूं और 10 साल तक प्रदेश का सीएम रहा हूं। मैंने न तो कभी किसी पद के लिए कभी लॉबिंग करवाई और न ही मांग की। हाईकमान का मुझ पर इतना विश्वास रहा है कि मुझे आज तक बिना मांगे ही जिम्मेदारी दी गई है। 

Related posts

लखनऊ में जल्द ही कमिश्नरेट पुलिस को मिलेगा नया तोहफा

Shailendra Singh

संसद राउत ने इंदिरा गांधी पर अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान और करीम लाला से मिलने का आरोप

Rani Naqvi

उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिंदी परीक्षा का पेपर किया रद्द

Rani Naqvi