नई दिल्ली। बॉलीवुड की विरासत, रंगीला, और मन जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले कॉमेडी एक्टर नीरज वोरा एक बड़ी बीमारी से झूज रहे हैं जिसकी वजह से वो 10 महीने से कोमा में हैं। उन्हें 19 अक्टूबर 2016 को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें वेनटीलेटर पर रखा गया था। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उनके दोस्त फिरोज नाडियाडवाला उन्हें मुंबई वापस ले आए। खबर है की नीरज की सारी जिम्मेदारी उनके दोस्त फिरोज ही उठा रहे हैं। फिरोज ने अपने नीरज के लिए अपने घर के एक कमरे को आईसीयू में बदल दिया। फिरोज का कहना है कि नीरज को मार्च 2017 से ही 24 घंटे एक नर्स वॉर्ड बॉय और कूक की जरूरत पड़ती है।
बता दें कि नीरज वोरा ने अक्षय कुमार की फिल्म फिर हेरा फेरी, खिलाड़ी 420 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। साथ ही वो थिएटर में भी सक्रीय है। वो एक राइटर भी हैं। साथ ही उन्होंने गुजराती प्ले आफ्टरनून भी किया है। उन्होंने रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, ताल, जोश, बदमाश, चोरी चोरी चुपके चुपके, अवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों के संवाद लिखे हैं। नीरज हेराफेरी 3 पर काम कर रहे थे, लेकिन बीमारी के चलते इसमें रुकावट आ गई। बताया जा रहा है कि नीरज पैसों की तंगी से भी जूझ रहे हैं।