देश राज्य

आतंकवाद को खत्म करने में सभी अपना योगदान दें: सीएम योगी

बदि्नि आतंकवाद को खत्म करने में सभी अपना योगदान दें: सीएम योगी

लखनऊ। विधानसभा के बजट सत्र में सभी पार्टियों ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की कड़ी निन्दा की। सदन के सदस्यों ने मृतक यात्रियों की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग इस घटना की पुरजोर निन्दा करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम सभी को अपना योगदान देकर इसे सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये एक कायराना कृत्य है और सारे देश को इसकी निन्दा पुरजोर तरीके से करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले के मद्देनजर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए गए हैं।

बदि्नि आतंकवाद को खत्म करने में सभी अपना योगदान दें: सीएम योगी

बता दें कि इस घटना के बाद हमने उ.प्र. गृह मंत्रालय की बैठक की है। यह सावन का पवित्र महीना है। इस दौरान यूपी में भी लाखों श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पर श्रद्धालुओं को भी कुछ निर्देश दिए हैं। उनसे भी कहा है कि क्या होना चाहिए या क्या नहीं। ये देखा जाता है कि जहां भीड़-भाड़ होती है, वहां शरारती तत्व लाभ उठाकर कोई भी समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव गृह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैठक की है। इसके साथ ही किसी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी घटना के शिकार परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम साथ खड़ें हैं।

वहीं मुख्यमंत्री के बाद विधानसभा में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। हम आतंकवाद की घटना की निन्दा करते हैं। आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाएं कि उन्हें याद रहे। प्रदेश सरकार ने इस घटना के बाद प्रदेश भर में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर निगरानी रखने व आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं। साथ ही, कांवड़ यात्रा को पूरे प्रदेश में सकुशल सम्पन्न कराने में पूरी मुस्तैदी के साथ सभी अधिकारियों व पुलिस बल को कार्य करने के लिए कहा है।

Related posts

भाजपा सांसद उदित राज ने सीएम शिवराज से की बयान वापस लेने की मांग

mahesh yadav

देश में 20 भ्रूण प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्‍थापना की जा रही है-कृषि मंत्री

mahesh yadav

उत्तराखंडःनिकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

mahesh yadav