featured Breaking News देश राज्य

हिमाचल चुनाव: वीरभद्र सिंह की संपत्ति में आई भारी गिरावट

vir bhadra singh 1 हिमाचल चुनाव: वीरभद्र सिंह की संपत्ति में आई भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान खबर आई है कि सीएम वीरभद्र सिंह की संपत्ति में बीते पांच सालों में भारी गिरावट आई है। अगर 2012 और अभी की संपत्ति पर नजर डाली जाए तो सीएम की संपत्ति में तीन करोड़ 46 लाख रुपए की गिरावट को दर्ज किया गया है।

vir bhadra singh 1 हिमाचल चुनाव: वीरभद्र सिंह की संपत्ति में आई भारी गिरावट

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की में अपना पर्चा दाखिल किया है। पर्चा भरते वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दर्ज कराया है। पर्चा भरते वक्त दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के हिसाब से सीएम की चल संपत्ति 7 करोड़ 15 लाख 60 हजार रुपए तथा उनकी पत्नी की चल संपत्ति 2 करोड़ 51 लाख 45 हजार 385 रुपए हैं। पिछली बार सीएम वीरभद्र सिंह ने अपनी संपत्ति 34 करोड़ 14 हजार 971 रुपए बताई थी लेकिन अब वह सिर्फ 31 करोड़ रुपए ही रह गई है। सीएम के पास साढ़े पांच लाख रुपए की नकदी तथा उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के पास 50 हजार रुपए की नकदी है। इस बार सीएम की 1 करोड़ 11 लाख की गिरावट चल संपत्ति में आया है तथा 2 करोड़ 35 लाख की गिरावट अचल संपत्ति में आया है।

Related posts

पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम, सिविल अस्पताल का दिया तोहफा

Rani Naqvi

सऊदी के किंग का शाही अंदाज रह गया धरा, सोने की एस्कालेटर हुई खराब

Breaking News

पहली बार राज्यसभा सदस्य बने अमित शाह, स्मृति ईरानी ने संस्कृत में ली शपथ

Pradeep sharma