जयपुर। जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण फॉर वॉटर कंसेप्ट के प्रवर्तक तथा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य अभियंता टी. हनुमंथराव के निधन पर राजस्थान की मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉर वॉटर कंसेप्ट के जरिए जल संरक्षण तथा सिंचाई के क्षेत्र में हनुमंथराव ने देश के कई राज्यों में अपनी विशिष्ट सेवाएं दीं। वे संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार भी रहें। राजस्थान में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की ऐतिहासिक सफलता में हनुमंथराव के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।