September 8, 2024 7:15 am
featured Breaking News देश

मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज ने पूरे किए 11 वर्ष ,लोगों का किया धन्यवाद

SHIVRAJ SINGH CHUHAN मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज ने पूरे किए 11 वर्ष ,लोगों का किया धन्यवाद

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल के आज 11 वर्ष पूरे हो गए है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए जगह-जगह सम्मेलन और रंगारंग कार्यक्रम होंगे। चौहान ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 29 नवंबर, 2005 को शपथ ली थी। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने एक के बाद एक ट्वीट करके लोगों का शुक्रिया अदा किया।

shivraj-singh-chuhan

शिवराज ने लिखा, अपने ११ साल के कार्यकाल पर इस बात का संतोष है कि मैंने प्रदेश विकास, जनता के कल्याण के लिए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी से निभाया।

 

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे एक कर्मठ और श्रेष्ठ टीम मिली, जिसने मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री चौहान के 11 वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने 11 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवक के रूप में पूरे किए हैं। 29 नवंबर को प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के 756 मंडलों से लेकर प्रदेश के 62926 मतदान केंद्रों तक दीपोत्सव आयोजित होंगे।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश भर में शाम के समय नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ‘एक दीप-विकास का’ प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाएंगे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के मुताबिक, भोपाल के भवानी चौक पर सोमवार शाम 5.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एक दीप विकास का प्रज्जवलित करेंगे।

इसी तरह महिला मोर्चा ने भी शिवराज के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया है।महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि मोर्चा सभी 56 संगठनात्मक जिलों में मंडल स्तर तक दीपोत्सव मनाएगा और आगंनवाड़ी स्तर पर महिला हितग्राहियों का सम्मेलन करेगा।

Related posts

जानिए मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसा है पंचायत चुनाव का हाल

Aditya Mishra

ऑपरेशन क्लीन के तहत विकास दुबे से जुड़े आधे गैंग का सफाया, बाकी लोगों की तलाश जारी

Rani Naqvi

भूमि पूजन में नहीं बुलाए दलित महामंडलेश्वर, मायावती की नसीहत

Ravi Kumar