Breaking News उत्तराखंड

आईएएस वीक में अधिकारियों से सीएम रावत ने किया संवाद

cm rawat आईएएस वीक में अधिकारियों से सीएम रावत ने किया संवाद

देहरादून। बीते गुरूवार को सीएन त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आई0ए0एस0 वीक का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी दृष्टि में, जीरो बजट की कौन सी कल्याणकारी जन योजनाएं चलाई जा सकती है चकबंदी को कैसे प्रोत्साहित किया जाय किसान की मदद के लिये आपका क्या विजन है स्कूली शिक्षा का स्तर कैसे सुधारा जाय पहाड़ो में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये क्या कदम जरूरी है मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का आम जनता के हित में अच्छे से अच्छा उपयोग कैसे होना चाहिए स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे मजबूत किया जाय यह प्रश्न आज हम सभी के सामने है और इसका समाधान हम सबको मिलकर करना है।

गुरूवार को सचिवालय में आयोजित आई0ए0एस0 वीक के शुभारम्भ सत्र का जहां मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने राज्य के मुख्य सचिव से लेकर प्रोबेशनर आई0ए0एस0 अधिकारी तक से सीधे वार्ता की। उन्होंने अपने विजन को, सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और लिये गये निर्णयों पर आई0ए0एस0 अधिकारियों को खुलकर फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने नदियों के पुनर्जीवीकरण के राज्य सरकार के संकल्प पर आई0ए0एस0 अधिकारियों के विचारों को जाना।

उन्होंने हाल ही में आई0ए0एस0 अफसरों के स्कूल भ्रमण पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उनका फीडबैक लिया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति मात्र 45 मिनट ही निर्धारित थी, परन्तु उन्होंने राज्य के विकास और भावी विजन पर आई0ए0एस0 अफसरों से चर्चा हेतु तीन घण्टे से भी अधिक समय व्यतीत किया। उन्होंने आई0ए0एस0 अधिकारियों को टीम उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण भाग बताते हुए उनको सम्बोधित किया। उन्होंने राज्य के सभी आईएएस अधिकारियों से कहा कि अधिकारी ही सरकार का चेहरा है। सरकार की स्वच्छ व भ्रष्ट्राचार मुक्त छवि बनाने में अधिकारियों का महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार और अधिकारी एक टीम है। उचित तालमेल द्वारा राज्य का विकास करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रस्तुतिकरण किया। सचिव कृषि डी0सेंथिल पाण्डियन ने किसानों की आय दोगुना करने की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव आनंदवर्द्धन, मनीषा पंवार सहित सभी वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दिलीप घोष और बेबी रानी मौर्य को मिला बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद

Neetu Rajbhar

Covid-19 Recovery Rate में भारत पहुंचा टॉप पर, अमेरिका को छोड़ा पीछे

Trinath Mishra

पाकिस्तान ने भारतीय टीवी चैनलों और रेडियो पर लगाई रोक

shipra saxena