मसूरी। मंगलवार की सुबह मसूरी के स्प्रिंग मोड पर एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतू भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार वाहन सरकुलर रोड से तेज गति से आ रहा था और जैसे ही गाड़ी स्प्रिंग रोड पहुंची तो वह सड़क पर लगे पैराफिट से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी खाई में गिर गया। इस दौरान एक बच्चा गाड़ी से बाहर चला गया और एक महिला के पास आकर गिर गया। वही महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।
महिला के शोर मचाने के बाद आईटीबीपी के कुछ जवान मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गाड़ी से घायलों को बाहन निकाला गया। वही सभी घायल दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।