देश featured राज्य

महिला जज को कैब ड्राइवर ने की अगवा करने की कोशिश, पुलिस ने गाजीपुर में पकड़ा

cab driver, kidnap, woman,

नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के मामले तो रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दिल्ली में स्थित गाजीपुर का जहां एक कैब ड्राइवर ने महिला जज को अगवा करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस सही समय पर पहुंच गई और घटना टल गई। बीते सोमवार को महिला जज कैब के जरिए कड़कड़डूमा कोर्ट जा रही थी।

cab driver, kidnap, woman,
cab driver, kidnap, woman,

वहीं पुलिस ने आरोप कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला जज ने कैब ड्राइवर से कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए कहा लेकिन उसने हापुड़ की तरफ मोड़ ली कैब का रास्ता बदलता देख महिला जज को शक हुआ और उसने एक और बार ड्राइवर से कड़कड़डूमा जाने को कहा लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

बता दें कि महिला जज ने फौरन पुलिस को फोन कर मदद मांगी। वक्त रहते पुलिस ने गाजीपुर में कैब को पकड़ लिया। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर महिला को सही सलामत उनके घर पहुंचाया। पुलिस आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शाहदरा का रहने वाला है। बीते मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यकारी चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने महिला जजों का सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना हे कि महिला जजों की सुरक्षा के लिए अलग कार की सुविधा होनी चाहिए।

Related posts

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन और मीडिया के बीच विवाद गहराया, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ केस दायर

Rani Naqvi

छठ पूजा पर नहीं दिखाई दिया कोरोना का असर, भक्तों ने कहा- हमें कहीं नहीं दिखाई दिया कोरोना, छठ माई उसका हरण कर लेंगी

Trinath Mishra

PM in Varanasi: काशी दौरे पर कांग्रेस का हमला, प्रवक्ता बोले- ये महज चुनावी दौरा है

Shailendra Singh