बिहार। बिहार में ब्रह्मपुर के स्थानीय गांव में एक 10 साल की नाबालिग को दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना दिया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वही अभी तक निमेज हाई स्कूल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि कुछ ही दिनों बाद नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया।
महज चार पांच दिनों में दुष्कर्म की 2 वारदातों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिसके बाद लोगों में इंसानियत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मापुर थाना के स्थानीय गांव निवासी अजय यादव गांव की एक लड़की को बहला फुसला कर गांव के बाहर ले गया जहां जाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही पुलिस के पास मामला पहुंचने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।