बिहार

दूल्हे ने कहा दुल्हन काली है नही करुंगा शादी

ddddd दूल्हे ने कहा दुल्हन काली है नही करुंगा शादी

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन का रंग सांवाल होने की वजह शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने वरमाला की रशम के समय दुल्हन को देख और बोला की वो ये शादी नहीं करेगा। दूल्हे के शादी से इंकार करने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातीयों को ही बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों में सुल्हा कराने में लगी हुई है।

ddddd दूल्हे ने कहा दुल्हन काली है नही करुंगा शादी

पूरा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां पर लड़के के मामा ने शादी तय कर दी और व्हट्सऐप पर लड़की को सेलेक्ट कर लिया गया। जिसके बाद यूपी के गाजीपुर से लड़के वाले बरात लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर के थाना क्षेत्र के नीजी होटल में सोमवार को पहुंचे और सोमवार को ही उनकी शादी होनी थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का स्वागत बड़ी धूम धाम से किया और उसके बाद शादी की रशमें होने लगी,इसी दौरान दूल्हे ने दुल्हन को उम्र में बड़ा होने और रंग काला होने की बात कह कर शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने शादी से इनकार किया और दूल्हन पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों को बंधक बना लिया।

बंधक बनाये जाने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षो पर सुलाह करानी चाही लेकिन दूल्हा शादी ना करने की जीद पर अड़ा था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष पर 10 लाख रुपए दहेज और एक कार मांगने का आरोप लगाया है।

Related posts

बिहार: ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, DGP ने जारी किया आदेश

pratiyush chaubey

Bihar: अररिया के बैंक ऑफ इंडिया में 37 लाख की लूट, चोर फरार

Rahul

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-जेडीयू में गुणा भाग,  50-50 पर चुनाव लड़ने पर बन सकती है सहमति

Rani Naqvi