देश बिहार

कांग्रेस में पड़ी टूट पर हुई बैठक, सदानंद सिंह ने कहा, ‘पार्टी में कोई नाराजगी नहीं’

sonia gandhi 1 कांग्रेस में पड़ी टूट पर हुई बैठक, सदानंद सिंह ने कहा, 'पार्टी में कोई नाराजगी नहीं'

इन दिनों कांग्रेस पार्टी में काफी खलबली मची हुई है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। दरअसल गुरुवार को बिहार से दिल्ली आए सदानंद सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सीपी जोशी के साथ गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की नाराजगी नहीं है।

sonia gandhi 1 कांग्रेस में पड़ी टूट पर हुई बैठक, सदानंद सिंह ने कहा, 'पार्टी में कोई नाराजगी नहीं'
sonia gandhi

सोनिया गांधी के कहने पर सदानंद सिंह दिल्ली आए है। पार्टी में पड़ी फूट को देखते ही पार्टी आलाकमान अब पार्टी में एकजुटता लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन खबर यह है कि सदानंद सिंह पार्टी में टूट को हवा देने का काम कर रहे हैं। बिहार की बात की जाए तो जेडीयू द्वारा महागठबंधन तोड़ते के बाद बिहार की राजनीति भी गर्माई हुई है। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि सभी मामलों में सोनिया गांधी से बात की गई है।

बिहार में 2015 महागठबंधन के वक्त कांग्रेस के 27 विधायकों ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को लंबे वक्त के बाद इतनी बड़ी जीत नसीब हुई थी। लेकिन कांग्रेस को राज्य चलाने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद बिहार में जेडीयू, आरजेडी तथा कांग्रेस का गठबंधन तय हो गया। लेकिन पार्टी में इन दिनों पड़ी फूट और नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के पार्टी की छवि जरूर खराब हो रही है।

Related posts

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेसी खफा, आज कर सकते है स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव

Trinath Mishra

पत्रकार बरखा दत्त और रवीश कुमार के ट्वीटर अकाउंट हैक

Rahul srivastava

चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने इनके सिर बांधा खिताबी जीत का सेहरा

mahesh yadav