मनोरंजन

फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ को मिला बालाजी का साथ

Untitled 52 फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को मिला बालाजी का साथ

मुंबई। सेंसर बोर्ड के साथ विवादों में रही प्रकाश झा की कंपनी में बनी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ को अब एकता कपूर की कंपनी बालाजी का साथ मिला है। जानकारी मिली है कि इस फिल्म की मार्केटिंग में बालाजी जुड़ गई है।

Untitled 52 फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को मिला बालाजी का साथ

प्रकाश झा ने हाल ही में एकता कपूर के लिए फिल्म का शो रखा, जिसे देखने के बाद एकता कपूर इस फिल्म से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इस फिल्म की मार्केटिंग से जुड़ने का फैसला कर लिया।

फिल्म देखने के बाद एकता कपूर ने फिल्म के कटेंट की जमकर तारीफ की और इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर बनी बेहतरीन फिल्म बताया। बालाजी इस फिल्म का वितरण और मार्केटिंग संभालेगी।

अलंकिृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी ये फिल्म कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार और तारीफ पा चुकी है। भारत में इस फिल्म को पहले सेंसर बोर्ड ने इसके कटेंट पर एतराज करते हुए इसे पास करने से इनकार कर दिया था।

बाद में एपीलेट ट्रिब्यूनल में ये मामला पहुंचा और वहां से फिल्म को सेंसर बोर्ड को इसे पास करने का आदेश दिया गया। एकता कपूर और प्रकाश झा मिलकर जल्दी ही इस फिल्म की रिलीज डेट तय करेंगे।

Related posts

बॉयफ्रेंड निक के साथ ये करती आई प्रियंका नजर

mohini kushwaha

प्रियंका और दीपिका नहीं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हैं नंबर-1, आप भी जाने

mohini kushwaha

इस एक्ट्रेस ने कहा नहीं करुंगी सुहागरात का सीन ,बदली गई स्क्र‍िप्ट!

mohini kushwaha