featured देश

…और जब नम आंखों से अमर को अकबर और एंथनी ने कहा अलविदा

1 9 ...और जब नम आंखों से अमर को अकबर और एंथनी ने कहा अलविदा

मुंबई। बॉलीवुड के सदाबाहर नेताओं में शुमार विनोद खन्ना को राजनेताओं और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं, फिल्मकार, संगीतकारों ने वर्ली में अंतिम विदाई दी। विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने के लिएऋषि कपूर, गुलजार, सरोज खान, शक्ति कपूर, फिल्मकापर सुभाष घई, चंकी पांडे समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

1 9 ...और जब नम आंखों से अमर को अकबर और एंथनी ने कहा अलविदा

छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन सहित बालीवुड की कई हस्तियों ने खन्ना को अंतिम विदाई दी।

अमिताभ की आंखे नम

विनोद के करीबी दोस्तों में शुमार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। अमिताभ विनोद को विदाई देने के लिए तो आए लेकिन उनको देखकर लग रहा था जैसे की उनके कदम आगे नहीं बढ़ रहे हो। अभिषेक ने विनोद को हाथ जोड़कर विदाई दी लेकिन शमशान घाट में घुसने के बाद अमिताभ के कदम रूक गए।

घर पर हस्तियों का जमावड़ा

विनोद के निधन की खबरें जैसे ही आई बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शोक में डूब गई है। कई हस्तियों को तो इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। विनोद को श्रद्धांजलि देने के लिए नामचीन हस्तियों को जामवड़ा उनके घर पर लग गया है। हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्ना ने मेरा बहुत साथ दिया। बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए विनोद को श्रद्धांजलि दी। कई सितारों ने आज होने वाले अपने प्रोमोशन, फिल्म की शूटिंग को भी कैंसिल कर दिया है।

राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विनोद के निधन के बाद बॉलीवुड में तो शोक की लहर है ही लेकिन कई राजनेताओं को भी इसका गहरा दुख हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई नेताओं ने विनोद को श्रद्धांजलि दी।

अगले पेज पर पढ़िए विनोद कैसे बनें सेक्सी सन्यासी बनें विनोद

Related posts

वाराणसी की देव दिपावली में पहली बार शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गंगा के 84 घाटों पर जलाए जाएंगे 15 लाख दीए

Trinath Mishra

कोरोना को रोकने के लिए ट्रंप का नायाब तरीका जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..

Mamta Gautam

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: 28 नवंबर से शुरू होगी काउंसलिंग, जानें एडमिशन शेड्यूल

Rahul