उत्तराखंड

खाई में गिरी बोलेरो, 8 लोगों की हुई मौत

uk 5 खाई में गिरी बोलेरो, 8 लोगों की हुई मौत

देहरादून। देहरादून से पौड़ी आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो की गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। देहरादून से पौड़ी जनपद के पाबौ की ओर आ रही एक बोलेरो (यूके 07 टीए 7571) सबधार खाल के कुंडाधार में नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन और राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाया।

uk 5 खाई में गिरी बोलेरो, 8 लोगों की हुई मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की सभी घायलों को श्रीनगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दो अन्य ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

मृतक में सुमन सिंह (11 वर्ष) पुत्री पदम सिंह ग्राम मल्ली पौड़ी, हिमा सिंह (30 वर्ष )पत्नी पदम सिंह ग्राम मल्ली पौड़ी, श्रीमती सीमा (28 वर्ष) पत्नी रमेश जुनौली रूद्रप्रयाग, दलवीर सिंह (55 वर्ष) पुत्र छोटा जिला पौड़ी, सरदार सिंह (40 वर्ष) पुत्र खेत सिंह पौड़ी, प्रताप सिंह (62 वर्ष) पुत्र अकालू पौड़ी, नागेश ज्योति (25 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार चन्द्रावनी पटेलनगर देहरादून, शामिल हैं, जबकि एक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related posts

उत्तराखंड में कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में आए 3050 केस

pratiyush chaubey

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

rituraj

उत्तराखंड : चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट, 15 लोगों की मौत

Rahul