देश

बोफोर्स सौदे के तीन दशक बाद भारतीय सेना में शामिल होंगी नई तोपें

ee 2 बोफोर्स सौदे के तीन दशक बाद भारतीय सेना में शामिल होंगी नई तोपें

नई दिल्ली। भारतीय सेना में पहली बार नई तोपें शामिल होने जा रही हैं यो तोपें बोफोर्स तोपों के सौदे के 3 दशक बाद शामिल हो रही है। इस सप्ताह 145 एम 777 तोपें भारतीय सेना में शामिल हो जाएंगी। अमेरिकी कंपनी बीएई से खरीदी जा रही है। ये तोपें आर्टिलिरी समझौते के तहत एक महीने पहले ही भारत आ जाएंगी। इस खेप में अभी दो ही तोपें आएंगी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना के तोप खाने को आधुनिक बनाने के लिए वो अमेरिकी सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि अमेरिका के विदेशों में हथियार सप्लाई के लक्ष्य को पूरा करने की कड़ी में कंपनी 145 एम 777 हल्की होवित्जर तोपों को भारतीय सेना के लिए एक महीने पहले ही उपलब्ध करा देंगी ये तोपें इस हफ्ते के आखिरी तक भारत पहुंच जाएंगी।

ee 2 बोफोर्स सौदे के तीन दशक बाद भारतीय सेना में शामिल होंगी नई तोपें

इससे पहले खबर थी कि ये तोपें जून तक ही भारतीय सेना को मिल पाएंगी। पिछले साल 30 नवंबर को भारत ने इन तोपों को खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया था। 17 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट से इस समझौते को मंजूरी मिली थी। बताया जा रहा है कि इन तोपों के भारतीय सेना में शामिल होने के बाद से उसकी ताकतऔर भी बढ़ जाएगी। खास तौर पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह सौदा काफी अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि साल 1980 में हुए स्वीडिश कंपनी से बोफोर्स तोपें खरीदी गई थीं। लेकिन इस सौदे को लेकर काफी विवाद हुआ था और तत्कालीन केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लग गया था। उसके बाद भारतीय सेना के तोपखाने को आधुनिक बनाने के लिए कोई सौदा नहीं किया गया जिसकी काफी समय से जरूरत महसूस की जाती रही है। हालांकि कारगिल युद्ध के समय बोफोर्स तोपों के दम पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को पीछे धकेलने पर मजबूर कर दिया था।

Related posts

कुलपतियों का तीन दिवसीय सम्मेलन उच्च शिक्षा में ‘अनुसंधान एवं नवोन्मेषण’ पर संपन्न हुआ

mahesh yadav

डेब्यू मैच में शार्दुल ठाकुर को चोटिल होकर छोड़ना पड़ा मैदान

mahesh yadav

कोविंद ने की जिबूती के राष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देश आए साथ

Breaking News