यूपी

मेरठ में भाजपा का क्लीन स्वीप, 7 में से 6 सीटें जीती

2 मेरठ में भाजपा का क्लीन स्वीप, 7 में से 6 सीटें जीती

मेरठ। पीएम नरेन्द्र मोदी की यूपी चुनाव में ऐसी लहर चली की सभी दलों का सूपडा साफ हो गया है। मेरठ में भी भाजपा ने क्लीन स्वीप लगाया है। यहां कुल सात सीटों में से भाजपा ने 6 सीटों को जीत लिया है जबकी एक सीट सपा के खाते में गई है। मेरठ कैंट सीट पर भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सबसे रिकार्ड मतों से जीत हासिल की। उन्होने कुल 132518 मत पाये जबकी बसपा के सतेन्द्र सोलंकी 55899 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। सत्यप्रकाश 76619 मतों से विजयी रहे।

2 मेरठ में भाजपा का क्लीन स्वीप, 7 में से 6 सीटें जीती

बता दें की सत्यप्रकाश अग्रवाल लगातार भाजपा से कैंट सीट पर चौथी बार विजयी रहे है। शहर सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपनी सीट बचाने में कामयाब नही रह पाये। वाजपेयी 28669 मतों से सपा के रफीक अंसारी से चुनाव हार गये। रफीक के जीतने से जिले में सपा ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोला है। मेरठ दक्षिण में भाजपा के सोमेन्द्र तोमर ने विजय हासिल की। उन्होेने पूर्व मंत्री बसपा के प्रत्याशी हाजी याकूब को 35 हजार 87 मतों से पराजित किया। सोमेन्द्र तोमर को 111351 वोट मिले जबकी बसपा के हाजी याकूब को 76264 मत मिले।

सरधना से भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने सपा के युवा नेता अतुल प्रधान को 21593 मतों से पराजित किया। संगीत को 97833 मत मिले जबकी अतुल प्रधान को 76240 मत मिले। किठौर में सपा के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को इस बार हार का सामना करना पडा। भाजपा के सतवीर त्यागी ने उन्हे 10 हजार 822 मतों से हराया। सतवीर को 90622 मत मिले तो शाहिद मंजूर को 79800 वोट मिले। सिवालखास सीट से भाजपा के जितेन्द्र बिल्लू ने 11421 मतों से विजयी रहे। उन्होेने सपा के पूर्व विधायक गुलाम मौहम्मद को हराया। जितेन्द्र को 72842 वोट मिली तो गुलाम मौहम्म को 61421 वोट मिले। हस्तिनापुर सीट से भाजपा के दिनेश खटीक 36 हजार मतों से विजयी रहे। उन्होने बसपा के योगेश वर्मा को चुनाव हराया। दिनेश को 99374 वोट मिले तो योगेश को 63329 वोट मिले।

Rahul Gaupta मेरठ में भाजपा का क्लीन स्वीप, 7 में से 6 सीटें जीती राहुल गुप्ता

 

Related posts

दुकानों के निर्माण को लेकर जारी है हाई प्रोफाइल ड्रामा

Rahul srivastava

जब अचानक कैसरबाग बस डिपो पहुंचीं एएमडी परिवहन, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Shailendra Singh

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी पहुंच रहे लखनऊ एयरपोर्ट

Aditya Mishra