उत्तराखंड

परिवर्तन यात्रा के जरिए कांग्रेस पर भाजपा का वार

praivartan yatra ajay परिवर्तन यात्रा के जरिए कांग्रेस पर भाजपा का वार

सोमेश्वर। प्रदेश में भाजपा लगातार सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पर हमला किए जा रही है। सूबे में भाजपा ने इसके लिए परिवर्तन यात्रा का सहारा लिया है। जिसके जरिए वो जनता के बीच जाकर सरकार की कमियों को गिनाने के साथ सरकार पर भाजपा जमकर निशाना साध रही है। इसी क्रम में अल्मोड़ा के सोमेश्वर पहुंची परिवर्तन यात्रा का जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

praivartan-yatra-ajay

यात्रा का नेतृत्व सूबे में भाजपा के मुखिया अजय भट्ट, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल से सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सतपाल महाराज कर रहे हैं। सोमेश्वर में परिवर्तन यात्रा रैली की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने सूबे की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के राज्य में प्रदेश में भ्रष्ट्राचार, माफियाराज का बोलबाला है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते यहां का खजाना खाली हो गया है। राज्य सरकार चुनावी साल के चलते योजनाओं पर योजना बनाती जा रही है। लेकिन ये योजनाएं केवल कागज पर बन रही हैं। जमीन पर इनका कोई अस्तित्व नहीं दिख रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से योजनाओं के मद में दिया गया पैसा रावत सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते राज्य में खर्च होने के बजाय नेताओं के पास पहुंच गया है। अब मोदी सरकार की नोटबंदी के चलते वो पैसा बर्बाद हो जाने की वजह से रावत सरकार के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी नोटबंदी की खिलाफत कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री अजय टाम्टा ने कहा कि भारत सरकार ने सूबे के विकास के लिए सबसे ज्यादा पैसे दिए लेकिन सरकार ने बजट का सही ढंग से उपयोग नहीं किया जिसके चलते राज्य में विकास का आभाव जगह-जगह सरकार की गलत नीतियों का बखान खुद कर रहा है। राज्य सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। इससे सूबे में केवल मंहगाई ही बढ़ रही है। सरकार ने प्रदेश के लोगों के साथ केवल वादे किए बाकी कामों को लेकर सरकार ने केवल धोखा ही दिया है।

Related posts

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने हरीश रावत से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Rani Naqvi

Uttarakhand: अल्मोड़ा में बड़ी वारदात, सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुरालियों ने युवक का अपहरण के बाद की हत्या

Rahul

अल्मोड़ा: ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी की बड़ी पहल, 1898 प्रवासियों को दिया रोजगार

pratiyush chaubey