featured देश

चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बोल फंसे केजरीवाल, भाजपा ने दर्ज कराया केस

arvind kejriwal 1 चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बोल फंसे केजरीवाल, भाजपा ने दर्ज कराया केस

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद ईवीएम मशीन पर आरोप लगाने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। एक के बाद एक केजरीवाल पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। ताजा कड़ी में केजरीवाल द्वारा चुनाव आयोग की तुलना धृतराष्ट्र से किए जानें के बाद भाजपा ने उन पर केस दर्ज करवाया है। केजरीवाल पर केस दर्ज किए जानें के बाद दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि पार्टी की कानूनी समिति ने संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

ARVIND KEJRIWAL चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बोल फंसे केजरीवाल, भाजपा ने दर्ज कराया केस

चुनाव आयोग में भी शिकायत

तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान तिवारी ने ये भी कहा कि इसके अलावा केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में अलग से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ये भी कहा कि शिकायत में केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और भाजपा को दुर्योधन कहा था। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को निशाने पर लेते हुए होर्डिंग तक लगवा दिए थे।
केजरीवाल ने ईवीएम पर उठाए सवाल

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही लगातार भाजपा विरोधी पार्टियां ईवीएम में खराबी की बात कह रही थी लेकिन शनिवार को मध्यप्रदेश के भिंड में उपचुनाव होने से पहले ट्रायल के दौरान मशीनों से सिर्फ कमल के नाम की पर्चियां निकलने के बाद एक बार फिर से विरोधी पार्टियों के सुर तेज हो गए है। इसी के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चीफ इलेक्शन कमीशन से बात की और इस बारे में अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि एक मशीन में गड़बड़ी से तो शक पैदा होता है। इस खबर से ये कहा जा सकता है कि ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ संभव है मशीन का सॉफ्टवेयर बदला गया। अगर ऐसा हो रहा है तो ये देश के साथ धोखा है। इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए देश में दोबारा बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए।

Related posts

बसपा सुप्रीमो की अहम बैठक में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज

bharatkhabar

साड़ी पहनकर स्केटिंग करती हुई ये नन्ही परी, वैक्सीन के प्रति कर रही है लोगों को जागरुक

Shailendra Singh

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 258 अभियुक्त गिरफ्तार

Rahul srivastava