featured देश

पीयूष गोयल: लोकसभा चुनाव की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता

Untitled 48 पीयूष गोयल: लोकसभा चुनाव की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 26 मई से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफल तीन वर्ष पूरे होने पर उत्सव शुरू करने जा रहे हैं। हमें चाहिये कि इस अवसर पर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्य प्रारम्भ करें।

Untitled 48 पीयूष गोयल: लोकसभा चुनाव की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा संगठन और नवनिर्वाचित पार्षदों पर अगले 20 महीनों में दिल्ली को भारत का सर्वोत्तम शहर बनाने की जिम्मेदारी है और हमें इसी की बदौलत 2019 में विजय मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कहा कि कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष में गरीबों के कल्याण की योजनायें जनता के बीच ले जाएं और यह सुनिश्चित करें कि गरीब से गरीब व्यक्ति को उज्ज्वला और प्रधानमंत्री बीमा योजना जैसी स्कीमों का लाभ मिले।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में यहां संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया जिसके पहले भाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के पिछले 3 वर्षों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया गया जबकि दूसरे भाग में दिल्ली की जनता द्वारा नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करने के लिये आभार प्रकट किया।

प्रस्ताव में अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन की भी कड़ी निंदा की गई। प्रस्ताव में दिल्ली विकास प्राधिकरण की लैंड पूलिंग नीति की भी प्रशंसा की गई जो केजरीवाल प्रशासन के दौरान पिछले दो वर्षों से लंबित पड़ी थी और भाजपा द्वारा सक्रिय रूप से इसे उठाने के कारण दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसे पारित किया। राजनीतिक प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका समर्थन पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद रमेश बिधूड़ी और वरिष्ठ नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने किया।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त पैम्फ्लेट भी जारी किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, कुशासन की कड़ी भर्त्सना की जिसके कारण दिल्ली के लोग यह महसूस करते हैं कि आज दिल्ली का शासन हवाला करोबारियों और घोटालेबाजों द्वारा चलाया जा रहा।

Related posts

उत्तराखंड में बाघ का आतंक, रूद्ररपुर में ट्यूशन जा रहे बच्चों पर किया हमला..

Mamta Gautam

रैली के दौरान राहुल ने की आंकड़ों में गलती, वायरल हुआ वीडियो

Rani Naqvi

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका मानवाधिकार परिषद से हुआ अलग

rituraj