बिहार राज्य

बिहार में बीजेपी संगठन मजबूत करने के साथ सरकार में मजबूती दिखाने में जुटी

bjp

पटना। बिहार में बीजेपी संगठन की मजबूती के साथ सरकार में भी मजबूती दिखाने में जुट गयी है। इसी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव बीते शनिवार को पूरे दिन कई बैठकों में व्यस्त रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश कार्यालय में बैठकों का सिलसिला चलता रहा। रात में केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के घर कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा मंत्रियों के साथ अलग बैठक की।

bjp
bjp

बता दें कि पार्टी पदाधिकारियों और मंच मोर्चा संगठनों की बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के संभावित बिहार दौरे के मद्देनजर संगठन को मजबूती देने के कार्यक्रमों पर विशेष जोर देने की तैयारी है। संभवतः अगले माह या पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव के बाद अमित शाह बिहार आयेंगे। बैठकों में निर्णय के अनुसार मंच-मोर्चा का प्रखंड स्तर तक विस्तार होगा। केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा।

वहीं मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में चार केंद्र की योजनाएं हैं। इनमें हर घर बिजली, पानी ,शौचालय और पार्टी गली की योजनाएं हैं। मानव श्रृंखला में भी भाजपा बढ़ चढ़ कर भाग लेगी। भाजपाई मंत्रियों को संगठन से बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखने की पार्टी की हिदायत है। मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी सरकार और संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए ही लगातार मंत्रियों के साथ बैठक करते हैं।

Related posts

उप्रः बहराइच में CM के प्रोटोकॉल में डीएम साहिबा ने लगाई दौड़, पीछे एसपी समेत सभी अधिकारी भी दौड़े

mahesh yadav

स्वामी प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले ने लिया यू-टर्न, बेटी BJP सांसद संघमित्रा समेत 30 के खिलाफ FIR दर्ज

Neetu Rajbhar

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका

Rani Naqvi