यूपी राज्य

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, देश का सबसे बड़ा पर्यटक धरोहर है ताजमहल

mahendra panday बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, देश का सबसे बड़ा पर्यटक धरोहर है ताजमहल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा की सरकारी योजनाओं को हर गरीब तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ता गरीबों के घरों तक जाए।

mahendra panday बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, देश का सबसे बड़ा पर्यटक धरोहर है ताजमहल
mahendra panday

उन्होंने कहा कि आज भी बहुत से गरीब हैं जिन्हें आवास शौचालय पेंशन आदि की समस्या है। अधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता उनके घरों तक जाकर उन्हें सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराए। पत्रकारों द्वारा संगीत सोम के ब्यान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की ताजमहल देश की सबसे बड़ी पर्यटक धरोहर है, और ताजमहल भारत का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है। वही जीएसटी बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिल में काफी संसोधन किए गए हैं, जनता इसे अब सहज रूप में ले रही है। जीएसटी देश के आर्थिक बजट का बहुत बड़ा अभियान है, इसमे कोई कठिनाई होगी तो दूर की जाएगी। निकाय चुनाव में प्रत्याशी वही बनाए जाएंगे जो जिताऊ और टिकाऊ हैं। खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होने आए प्रदेश अध्यक्ष का था जिले में पहला आगमन था।

Related posts

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का किया उल्लंघन,एक जवान घायल

rituraj

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे बीएल वर्मा, कहा- 22 में फिर से कमल खिलाना ही लक्ष्‍य

Shailendra Singh

Uttarakhand Election: पीएम मोदी की पहली फिजिकल सभा आज, श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को संबोधित करेंगे

Neetu Rajbhar