देश

केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और नाकारा : मनोज तिवारी

manoj केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और नाकारा : मनोज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि ये सरकार बिल्कुल भ्रष्ट और नाकारा है जिसमें सिर्फ भाई भतीजावाद ही चल रहा है। केजरीवाल सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्टाचार के मुद्दों को नकारने का पूरा प्रयास करते हैं पर मंत्री सतेन्द्र जैन की हवाला मामले में संलिप्तता के आरोप और उनके विरुद्ध अपनी बेटी एवं मुख्यमंत्री के रिश्तेदार डाॅ. निकुंज अग्रवाल को सरकारी नियुक्ति देने के मामले इतने गंभीर हैं कि इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

manoj केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और नाकारा : मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का आईएएस राजेन्द्र कुमार मामले में रवैया भी बेहद चैकाने वाला है। दिसम्बर 2013 तक केजरीवाल को शीला दीक्षित शासन के हर फैसले में अधिकारी का भ्रष्टाचार नजर आता था पर आज जब शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में राजेन्द्र कुमार के भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई र्कारवाई कर रही है, तब केजरीवाल सरकार द्वारा उनका बचाव चौंकाने वाला है।

तिवारी ने कहा, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष दिसम्बर 2013 के मध्य में समाप्त हो गया और उन्होंने शीला दीक्षित सरकार के बदनाम अफसरों को अपनी पार्टी का खजाना भरने की जिम्मेदारी दे दी वरना यह समझ से परे है कि आखिर बहुत पहले से भ्रष्टाचार में आरोपित राजेन्द्र कुमार को उन्होंने अपना सचिव क्यों बनाया। उन्होंने कहा कि जनता अब मुख्यमंत्री केजरीवाल से आरोपित मंत्री सतेन्द्र जैन के हवाला एवं जमीन खरीद मामले पर और शीला शासन में राजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किए भ्रष्टाचार पर उनके स्पष्ट विचार जानना चाहती है।

Related posts

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को बनाया जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

rituraj

राहुल के रडार की हर किसी पर नजर, हर वर्ग के वोट बैंक सेंध !

bharatkhabar

 महाराष्ट्र में आज 36 मंत्री लेंगे शपथ, आदित्य ठाकरे को मिल सकता है सीएमओ विभाग 

Rani Naqvi