यूपी

बुआ-भतीजे की सरकार ने किया प्रदेश को बर्बादः शाह

amit shah 4 बुआ-भतीजे की सरकार ने किया प्रदेश को बर्बादः शाह

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बस्ती जनपद के कप्तानगंज विधानसभा के इंदिरा गांधी इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि15 साल में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। बुआ भतीजे की सरकार ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।

अखिलेश यादव कहते है कि प्रदेश सरकार का काम बोल रहा है। लेकिन अपराध के आकड़े बोलते है काम नही सपा सरकार के कारदामे बोल रहे है। भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश के यांत्रिक कत्ल खानों को बंद कर दिया जायेगा। भाजपा चाहती है कि प्रदेश में दूध दही की नादियां बहे, ना कि खून। भाजपा की भावी योजनाओं का बखान करते हुए श्री शाह ने उत्तर प्रदेश में पूर्व बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। कहा की हत्या बलात्कार बेरोजगारी के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर 1 बन गया है।

amit shah 4 बुआ-भतीजे की सरकार ने किया प्रदेश को बर्बादः शाह

सपा और कांग्रेेस गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि दो सहजादों ने गठबंधन किया है। एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप परेशान है। और दोनों से प्रदेश की जनता परेशान है, यूपी को लूटने के लिए गठबंधन किया है। राहुल गांधी पूछते है कि मोदी जी ने ढाई साल में क्या किया। राहुल गांधी को पहले अपने नाना नानी समेत कांग्रेस के 60 साल का हिसाब देना चाहिए। केन्द्र सरकार ने दो करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया है।

पूर्वांचल में विकास के लिए बस्ती में मेडिकल कालेज, गोरखरपुर के फर्टिलाइजर कारखाने की शुरूआत समेत कई कार्य किये गये है। सरकार बनते ही लघु सीमांत किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा तथा शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जायेगा। भाजपा के लोक संकल्प पत्र का हवाला देते हुए जनता से जनपद की पांचों सीट पर कमल खिलाने का मनुहार किया। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, प्रत्याशी सीपी शुक्ला,पवन कसौधन,सुशील सिंह, रामसिंगार ओझा, प्रत्यूष सिहं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।

Related posts

फ्लाईओवर हादसा: BJP को अपने भ्रष्टाचार की जांच के लिए बना लेना चाहिए स्थाई आयोग- अखिलेश यादव

mahesh yadav

UPSC 2020 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू का दिन हुआ निर्धारित

Aditya Mishra

विशेष सत्र के बहिष्कार पर विपक्ष की आवाजें हो रहीं बुलंद

Trinath Mishra