धौलपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से गरीबों और आमजन के लिए काम करती आई है। भाजपा सरकार जनता को बस बड़े-बड़े सपने दिखा रही है जबकि वो प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल रही है। असल मायनों में हमने लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई और इस दिशा में काम किए।
बुधवार को शहर के कई इलाकों में जनसंपर्क के दौरान पायलट ने लोगों से कांग्रेस को जिताने का आव्हान किया। शहर के गुरूद्धारा, वाटरवक्र्स, हरिजनबस्ती, भामतीपुरा, मदीना कालोनी एवं तोर में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्यासी बनवारीलाल शर्मा के लिए वोट मांगे। इस मौके पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग व बलिदान का रहा है। कांग्रेस ने हमेशा आम जन के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और उनको लागू किया।
जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव रोहित बौहरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, मुमताज मसीह, प्रशांत शर्मा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं मास्टर भंवरलाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, विधायक भजनलाल जाटव, रामभरोषी लाल जाटव, लक्खी राम वेरवा, नसीम अख्तर इसांफ ,जाहिदा खान,पूर्व मंत्री ममता भूपेश, सुभाष महरिया तथा कांग्रेस प्रत्यासी बनवारीलाल शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।