Breaking News featured यूपी

भाजपा से चुनाव लड़ेंगी स्वाती सिंह, सरोज‌नी नगर से मिला टिकट

swati singh भाजपा से चुनाव लड़ेंगी स्वाती सिंह, सरोज‌नी नगर से मिला टिकट

लखनऊ। भाजपा मह‌िला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वात‌ि स‌िंह को भाजपा ने चुनावी रण में उतारा है। पार्टी ने स्वाती को राजधानी लखनऊ के सरोज‌िनीनगर से ट‌िकट द‌िया है। स्वाती के चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वाति ने मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन मायावती इन चुनावों में नहीं उतर रही हैं इसलिए पार्टी ने उन्हें सरोजिनीनगर से टिकट दिया है।

swati singh भाजपा से चुनाव लड़ेंगी स्वाती सिंह, सरोज‌नी नगर से मिला टिकट

बता दें कि स्वाती सिंह भाजपा से निकाले गए नेता दयाशकंर की पत्नी है। गत दिनों दयाशंकर स‌िंह ने बसपा सुप्रीमो के बारे में अमर्याद‌ित ट‌िप्पणी की थी। इसके व‌िरोध में बसपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पार्टी ने दयाशंकर को निष्कासित कर दिया था।

गौरतलब है कि बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान दयाशंकर की बेटी सह‌ित पर‌िवार की म‌‌ह‌िलाओं के ल‌िए अपशब्द कहे थे। बसपा नेताओं की अभद्रता पर स्वात‌ि स‌िंह ने जमकर व‌िद्रोह क‌िया था और मायावती पर भी पलटवार क‌िया था।

इसके बाद वह बेहद सुर्खियों में आ गई थीं और महिला सम्मान के नाम पर उन्हें बड़ा समर्थन मिला। स्वाति सिंह ने मायावती को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए उनके खिलाफ ताल ठोकने की भी बात कही थी। इसके बाद स्वाति को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया। स्वाति ने तब पूरे प्रदेश की महिलाओं के मुद्दे उठाने और उनकी लड़ाई लड़ने की बात कही थी। वहीं अब उन्हें सरोजनीनगर विधानसभा से टिकट दिया गया है।

इस सीट पर बसपा ने शिवशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि इसी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में मंत्री रह चुके शारदा प्रताप शुक्ला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सपा ने उनका टिकट काट दिया है। इसलिए लखनऊ की इस विधानसभा चुनाव में बेहद रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

Related posts

2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति-ऐसे होगी केन्द्र में वापसी

mohini kushwaha

कानपुर की घटना, लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: अखिलेश यादव

Aditya Mishra

बजरंगदल ने प्रेमी युगल को पकड़ा, लव जेहाद का लगाया आरोप

Breaking News