बिहार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को आएंगे पटना

amit भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को आएंगे पटना

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दस जनवरी मंगलवार को पटना आयेंगे। अमित शाह के बिहार आगमन के कार्यक्रम का ब्योरा पार्टी की तरफ से जारी कर दिया गया है। भाजपा इस वर्ष को दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दस जनवरी की सुबह दस बजे एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे।

amit भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को आएंगे पटना

 

शाह पटना यात्रा के दौरान तख्त हरमंदिर में मत्था भी टेकेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वो हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सीधे तख्तश्री हरिमंदिर साहिब जाकर मत्था टेकेंगे उसके बाद वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय जायेंगे। शाह दोपहर दो बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान एवं चिति (प्रज्ञा प्रवाह की इकाई) के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में हैं| और स्वागत की जोरदार तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

एनडीए द्वारा आयोजित डिनर पार्टी से गायब रहे आरएलएसपी के नेता उपेंद्र कुशवाहा

Rani Naqvi

पटना एम्स ने शुरू किया इंसानों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, जाने कितनी कामगार है ये दवाई

Rani Naqvi

उपमुख्यमंत्री ने कसा RJD पर तंज कहा, गरीबों को मिल रही बिजली तो लालटेन को कौन पूछेगा?

mahesh yadav