उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका हरीश रावत का पुतला

harish rawat भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका हरीश रावत का पुतला

देहरादून। गत दिनों बनकर तैयार हुए प्रदेश के पहले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन कने आए सीएम हरीश रावत का विरोध करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है। रोष को जाहिर करने के लिए पार्टी के नेताओं ने बुधवार को देहरादून में पुतला फूंका। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की और वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश के खिलाफ क्रूरता का जिक्र करते हुए प्रदर्शन किया।

harish-rawat
हरीश रावत, फाइल फोटो

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सीएम हरीश रावत सरकार हिटलरशाही की जीती जागती मिसाल है। भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झण्डे दिखाकर सांकेतिक विरोध करने जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकद्में लादकर प्रदेश सरकार ने जनता की आवाज को दबाने का कार्य किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि स्थानीय मंत्री के कहने पर पुलिस ने भाजपाईयों पर मुकद्में दर्ज किये है।

नगराध्यक्ष विजय मनराल ने कहा कि पूर्व में अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के हल्द्वानी कार्यक्रम पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे को जाम कर तिकोनिया चैराहे पर विरोध करने का कार्यक्रम किया। तब उन पर किसी प्रकार का कोई मुकद्मा कायम नहीं किया गया। जबकि भाजपा के लोग शान्ति पूर्वक सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। नगर निगम मेयर डा. जोगेन्द्र पाल रौतेला व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने मुकद्मा, वित्त मंत्री के इशारों पर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सबका जवाब आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार को हटा कर अपना बदला लेगी।

Related posts

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, नशे में होने की आशंका

bharatkhabar

डबल इंजन की सरकार,जनविरोधी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश मे विकास कार्य ठप-गोविन्द सिंह कुंजवाल

mahesh yadav

नहीं भुलाया जा सकता महामना के योगदान: मदन कौशिक

Rani Naqvi