यूपी

चुनावी मौसम में बीजेपी ने लगाए सपा पर आरोप

BJP AND SP चुनावी मौसम में बीजेपी ने लगाए सपा पर आरोप

लखनऊ। देश में चुनावी बिगुल बजते ही कांग्रेस, बीजेपी, सपा और बसपा में जुबानी जंग छिड़ चुकी है। सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। आरोपों की झड़ी में मंगलवार को एक बार फिर से बीजेपी ने सत्तारूढ़ पार्टी सपा को निशाना बनाया है। सपा को निशाना बनाते हुए बीजेपी ने कहा कि अखिलेश सरकार में उत्तर प्रदेश से दस हजार उद्योगों का पलायन हुआ है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदाका कहना है कि पिछले साढ़े चार सालों में सपा की सरकार में 9887 उद्योग उप्र. से पलायन कर गये। 14723 लूट-डकैती की घटनाएं, 12772 बहन-बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं, 13988 चैथवसूली और रंगदारी की घटनाएं हुई हैं।

ये भी पढ़ेंः रामगोपाल ने क्यों कहा सपा में ना कोई सुलह, ना कोई समझौता

BJP AND SP चुनावी मौसम में बीजेपी ने लगाए सपा पर आरोप

इसी प्रकार 8942 अपहरण की घटनाएं, 11432 हत्याएं, 28948 लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं, 39725 चोरी की घटनाएं, 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हमले यह साबित करती है उप्र. में जंगलराज कायम हो चुका है। जनता इस जंगलराज से छुटकारा चाहती है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि उप्र. में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक व्यापारी सम्मेलन होने तय हुए है।

Related posts

तमिलनाडु सरकार ने राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने की सिफारिश की

mahesh yadav

उत्तर प्रदेश में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, हिमाचल में हुआ हिमपात

Rahul

झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की मौत, लोगों में भयंकर रोष

Rahul srivastava