मनोरंजन शख्सियत

बर्थडे विशेषः जब शर्मिला ने बिकनी पहन कर फिल्मों में मचा दिया था हंगामा

shar बर्थडे विशेषः जब शर्मिला ने बिकनी पहन कर फिल्मों में मचा दिया था हंगामा

मुंबई। बॉलीवुड की ‘कश्मीर की कली’ शर्मिला टैगोर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहीं हैं। हिंदी सिनेमा में उनका काम अतुलनीय है। बेहद खूबसूरत शर्मिला टैगोर बॉलीवुड सेंशन थीं। आईए जानते हैं नवाब पटौदी की बेगम शर्मिला के जिंदगी के दिलचस्प किस्से।

बॉलीवुड हमेशा से खूबसूरत चेहरों का शुक्रगुजार रहा है। हिंदी सिनेमा में जब शर्मिला ने कदम रखा तो दर्शकों ने देखी बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखे, चेहरे पर बला की खूबसूरती और दमदार एक्टिंग करने वाली लड़की। 1959 में सत्यजीत रे के निर्देशन में बंगाली फिल्म ‘अपूर संसार’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शर्मिला को बॉलीवुड में शक्ति सामंत ने बड़ा ब्रेक दिया।

 

shar बर्थडे विशेषः जब शर्मिला ने बिकनी पहन कर फिल्मों में मचा दिया था हंगामा

शम्मी कपूर के साथ उन्हें ‘कश्मीर की कली’ में काम करने का मौका मिला, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने शक्ति सामंत के साथ कई ‘अराधना’ और ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। शक्ति सामंत ने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी बनाई जिसे बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक माना गया।

उस दौर में जब हिरोईनें सिर्फ सूट और साड़ी पहना करती थीं और वैंप छोटे कपड़ों में होती थीं, उस वक्त शर्मिला ने एन ईवनिंग इन पेरिस में बिकनी पहनी थी। उस समय इस बात से सनसनी मच गई थी। खासकर विवाद इस बात का हुआ था कि शर्मिला और मंसूर अली पटौदी शादी करने वाले थे। लोगों को लगा कि नवाब साहब उनसे ये रिश्ता तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

शर्मिला को दो राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। 2013 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। शर्मिला सीबीएफसी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं।

Related posts

दंगल का नया पोस्टर: ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?’

bharatkhabar

पहले लड़की को ढ़ूंढ लेने दो : सुशांत सिंह

bharatkhabar

कपिल शर्मा का दुबारा शूट कैंसल-हुआ इतने लाख का नुकसान

mohini kushwaha