मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः कभी थ्रिलर तो कभी कॉमेडी कुछ ऐसा रहा बिपाशा का सफर

bday 1 जन्मदिन विशेषः कभी थ्रिलर तो कभी कॉमेडी कुछ ऐसा रहा बिपाशा का सफर

नई दिल्ली। 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में बिपाशा का जन्म हुआ था। हॉट एंड बोल्ड बिपाशा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहीं हैं।बंगाली परिवार में जन्मी बिपाशा का बचपन कलकत्ता में बीता। बिपाशा ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की, लेकिन सबसे ज्यादा बोल्ड फिल्में की।आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से-

 

bday 1 जन्मदिन विशेषः कभी थ्रिलर तो कभी कॉमेडी कुछ ऐसा रहा बिपाशा का सफर

1996 में बिपाशा ने गोदरेज सिंथोल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में भाग लिया और उसे जीता। इसके बाद बिपाशा को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। बिपाशा को कई फिल्में ऑफर तो हुई, लेकिन कई फिल्में बन नहीं पाई फिर उन्होंने 2001 में अजनबी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और बिपाशा सबकी नजरों में आ गई।

इस फिल्म के लिए बिपाशा को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला। इसके बाद बिपाशा की फिल्म राज में नजर आईं और ये फिल्म भी सुपरहिट रही। ज्यादातर हॉरर और थ्रिलर में काम करने वाली बिपाशा ने नो एंट्री, फिर हेरा फेरी,ऑल द बेस्ट और बचना ए हसीनो जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में करके लोगों को चौंका दिया।

2011 में टाइम्स की ओर से कराए गए सर्वे 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन में बिपाशा आठवें स्थान पर रहीं। 2013 में उन्हें सातवां स्थान प्राप्त हुआ।2005 और 2007 में यूके की ईस्टर्न आई मैगजीन ने बिपाशा को सेक्सिएस्ट वुमन इन एशिया के खिताब से नवाजा।

बिपाशा अपने करियर के साथ-साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं। राज की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर डीनो मोरिया के साथ शुरु हुआ, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

बिपाशा का नाम जुड़ा जॉन से। उस वक्त ये दोनो बी-टाउन की सबसे हॉट एंड हैपनिंग जोड़ी माने जाते थे।इनके प्यार की शुरुआत जिस्म फिल्म से हुई।फिल्म सुपरहिट रही और साथ ही इनका प्यार भी परवान चढ़ने लगा। इनके रिश्ते को देखकर सबको लगा था कि ये शादी जरुर करेंगे, लेकिन इनका रिश्ता खराब हो गया।

जॉन के बाद बिपाशा का किसी के साथ लंबा रिलेशन नहीं चला। इसके बाद टीवी के हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर ने पर्दे और बिपाशा की जिंदगी में एंट्री ली। इनका अफेयर चला और शादी-शूदा करण ने जेनीफर से रिश्ता तोड़ लिया और बिपाशा ने करण का हाथ थाम लिया।आज बिपाशा अपने पति के साथ बेहद खुश हैं औरसाथ ही वो योगा और एक्सरसाइज को भी प्रमोट करती रहती हैं।

Related posts

चलते चलते भीड़ के सामने गिर पड़ी काजोल, बॉडीगार्ड ने किया ऐसा

mohini kushwaha

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अपना अतरंगी अंदाज

Kalpana Chauhan

लिपस्टि‍क के ठप्पों से दिए गए थे बिग बी को वोट, कैंसल हुए थे 4000 वोट

Rani Naqvi