मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः सुपरस्टार रजनी के फेवरेट एक्टर हैं ये हीरो

67 RAJNI KANT जन्मदिन विशेषः सुपरस्टार रजनी के फेवरेट एक्टर हैं ये हीरो

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत आज 67वां जन्मदिन मना रहें हैं। रजनीकांत सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि ब्रैंड है। पर्दे पर एक्शन और स्टाइल के लिए मशहूर रजनीकांत का कोई सानी नहीं है। साउथ में तो उनकी पूजा होती है वहीं बॉलीवुड में भी उनकी अलग धाक है। आईये जानते हैं उनके जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से-

67 RAJNI KANT जन्मदिन विशेषः सुपरस्टार रजनी के फेवरेट एक्टर हैं ये हीरो

 

दुनिया जिस रजनीकांत की दीवानी है और अपना भगवान मानती है वो रजनीकांत भी किसी के फैन हैं। रजनीकांत कमल हासन के काम को बहुत पंसद करते हैं। हिरोईनों में रजनीकांत को रेखा और हेमा मालिनी बहुत पसंद हैं। रजनीकांत के बारे में ये बात हर कोई जानता है कि फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत बेंगलूरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर कंडेक्टर काम करते थे।

रजनीकांत की पहली फिल्म थी अपूर्वा रांगगल जिसमें उन्होंने बहुत छोटा सा रोल किया था। बचपन में एकलव्य नाम के एक नाटक में हिस्सा लिया था और इससे उनके अंदर एक्टिंग को लेकर दिलचस्पी पैदा हुई थी। रजनीकांत ने कमल हासन के साथ 18 फिल्मों में काम किया।

रजनीकांत ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में भी काम किया. इनमें ‘मेरी अदालत’, ‘जान जॉनी जनार्दन’, ‘भगवान दादा’, ‘दोस्ती दुश्मनी’, ‘इंसाफ कौन करेगा’, ‘असली नकली’, ‘हम’, ‘खून का कर्ज’, ‘क्रांतिकारी’, ‘अंधा कानून’, ‘चालबाज’, ‘इंसानियत का देवता’ आदि शामिल हैं।2014 में रजनीकांत को छह तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिले।इनमें चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दो स्पेशल अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर के लिए मिले। वर्ष 2000 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

रजनीकांत ने कई साल से फिल्म में मरने का सीन नहीं किया। इसके पीछे वजह थी कि डॉयरेक्टर्स को लगता था कि अगर रजनी को फिल्म में मरते हुए दिखा दिया गया तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।

Related posts

अभिनेत्री नहीं अब चित्रांगदा आएंगी प्रोड्यूसर की भूमिका में नजर

Rani Naqvi

बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rani Naqvi

सुहाना खान का जबरदस्त लुक, फ्रेंच ब्रेकफास्ट करती आई नजर

mohini kushwaha