मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः फिल्मों से ज्यादा अबु सलेम के प्यार से चर्चा में आईं थीं मोनिका

monika जन्मदिन विशेषः फिल्मों से ज्यादा अबु सलेम के प्यार से चर्चा में आईं थीं मोनिका

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सेंसशन एक्ट्रेस जिनका नाम फिल्मों की वजह से कम बल्कि अंडरवर्ल्ड की दुनिया से जुड़ने के कारण चर्चा में रहा। फिल्मों में जलवे बिखेरने वाली मोनिका बेदी की जिंदगी के हैं कई दिलचस्प किस्से-

 

monika जन्मदिन विशेषः फिल्मों से ज्यादा अबु सलेम के प्यार से चर्चा में आईं थीं मोनिका

मोनिका बेदी का जन्मदिन 18 जनवरी को पड़ता है। वो पंजाब के होशियारपुर जिले के छब्बवाल गांव में पैदा हुईं थी।उनके माता-पिता नार्वे शिफ्ट हो गए थे, लेकिन मोनिका की शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी हुई थी।पढ़ाई के दौरान ही मोनिका मॉडलिंग करने लगीं।1995 में उनकी पहली फिल्म ताजमहल रिलीज हुई।

इस फिल्म के बाद मोनिका ने जोड़ी नंबर वन, एक फूल तीन कांटे, सिंकदर सड़क का और जियो शान में काम किया। वो बिग-बॉस का भी हिस्सा रहीं और देसी गर्ल रिएलिटी शो में भाग लिया। उन्होंने सरस्वती चंद्र सीरियल में निगेटिव किरदार निभाया जिसे काफी पसंद किया गया।

मोनिका का नाम उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उनका अफेयर मुंबई के सबसे बड़े डॉन में से एक अबु सलेम के साथ साथ चला।मोनिका ने अबु से शादी इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम फौजिया रखा।वो अबु के साथ दुबई में रह रहीं थी।

मोनिका को जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी।उनका अबु सलेम से तलाक हो चुका है और अब मोनिका अकेले अपने करियर के बारे में सोच रहीं हैं।

Related posts

9साल में हुआ था विवाह आज गूगल डूडल बनाकर कर रहा है याद

mohini kushwaha

सुनील ग्रोवर ने कपिल की तबीयत के लिए कहा..

mohini kushwaha

लेखन के बाद डायरेक्शन में हाथ अाजमाएगें चेतन भगत

Anuradha Singh